पेट्रा, दक्षिणी जॉर्डन में स्थित एक प्राचीन शहर है। इसकी इमारतें बलुआ पत्थरों से बनीं हैं जो गुलाबी रंग की हैं इसीलिए इसको “Rose City” के नाम से भी जाना जाता है। Petra प्राचीन नबातियन साम्राज्य की राजधानी थी और यह एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र के रूप में भी कार्य करता था। यह अद्भुत शहर अपनी प्राचीन वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है।
आइये, इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले शहर के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
यह भी पढ़ें – ताजमहल: दुनिया का सबसे खूबसूरत मकबरा।
पेट्रा, जॉर्डन के दक्षिण-पश्चिमी रेगिस्तान में स्थित एक पुरातात्विक स्थल है यह अद्भुत शहर न केवल अपनी सुंदरता के लिए बल्कि अपने रहस्यमय इतिहास के लिए भी प्रसिद्ध है। पेट्रा को 2007 में दुनिया के नए सात अजूबों में शामिल किया गया।
पेट्रा की उत्पत्ति और इतिहास
- ऐसा माना जाता है की पेट्रा की स्थापना नाबातियन लोगों के द्वारा 312 ईसा पूर्व में की गयी थी। पेट्रा नाबातियन साम्राज्य की प्रसिद्ध राजधानी थी। इसका इतिहास छठी शताब्दी ईसा पूर्व से शुरू होता है। नाबातियन लोग अच्छे शिल्पकार और व्यापारी थे।
- “पेट्रा” नाम ग्रीक शब्द “पेट्रोस” से निकला है, पेट्रोस का अर्थ है “चट्टान”। अरबी में इसे अल-बत्रा के नाम से भी जाना जाता है।
- पेट्रा शहर को लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर की चट्टानों में उकेरा गया था। इसलिए इसे “गुलाबी शहर” या “गुलाबी चट्टान का शहर” के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर गुफा प्रणाली के चारों ओर बना हुआ है।
- गुमनाम शहर – पेट्रा शहर को सदियों से भुला दिया गया था लेकिन एक स्विस खोजकर्ता जोहान लुडविग बर्कहार्ट द्वारा 1812 में इस शहर को खोजे जाने के बाद इसे “लॉस्ट सिटी” के नाम से जाना जाता है।
2 thoughts on “पेट्रा: एक गुप्त शहर के अनमोल रत्न, जो अब अपने रहस्यों को उजागर कर रहा है।”